पंचयती के दौरान आपस में हो गई मारपीट महिला सहित तीन जख्मी, एक रिम्स रेफर

इसी विवाद को सुलझाने के लिए पूर्व मुखिया और वार्ड पार्षदों के साथ दोनों पक्षों की पंचायत हो रही थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/मांडर : सोमवार को मानदेय थाना (Manadey station) क्षेत्र के कैम्बो गांव में पंचयती हो रही थी।

उसी दौरान आपस में विवाद बढ़ने के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसमें एक महिला सहित 3 लोग घायल हो गए।

आरोपियों के खिलाफ मांडर थाना (Mandar Police Station) में प्राथमिकी दर्ज (FIR) कराई गई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि पंचयती में ही जुगल साहू, जीतवाहन साहू, चंदन साहू और राहुल साहू ने अपने गोतिया के सदस्यों पर नुकीले हथियारों से हमला कर घायल कर दिया।

एक झोपड़ी को लेकर चल रहा था विवाद

बताया जाता है कि गांव में एक झोपड़ी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था।

इसी विवाद को सुलझाने के लिए पूर्व मुखिया और वार्ड पार्षदों के साथ दोनों पक्षों की पंचायत हो रही थी।

पंचायत के दौरान मारपीट में सुगन देवी, रतन प्रसाद साहू और बबलू साहू को चोट लगी है। मांडर में प्राथमिक उपचार के बाद बबलू को रिम्स रेफर कर दिया गया है।

Share This Article