लैंड स्कैम मामले में रांची और जमशेदपुर में ED की ताबड़तोड़ रेड, जमीन संबंधी मिले महत्वपूर्ण दस्तावेज

ऐसी जानकारी आ रही है कि जमशेदपुर के बिष्टुपुर बेगुनिया टावर स्थित रवि सिंह भाटिया और जुगसलाई के गोशाला नाला रोड स्थित बिल्डर श्याम सिंह के यहां टीम छापामारी कर रही है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची/जमशेदपुर: लैंड स्कैम यानी जमीन घोटाला मामले (Land Scam Case) में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट की टीम बुधवार की सुबह से झारखंड की राजधानी रांची और जमशेदपुर में कई ठिकानों पर रेड (Raid) डाल रही है।

ऐसी जानकारी आ रही है कि जमशेदपुर के बिष्टुपुर बेगुनिया टावर स्थित रवि सिंह भाटिया (Ravi Singh Bhatia) और जुगसलाई के गोशाला नाला रोड स्थित बिल्डर श्याम सिंह के यहां टीम छापामारी कर रही है।

दोनों को IAS छवि रंजन (IAS Chhavi Ranjan) का नजदीकी माना जाता है। श्याम सिंह का जुड़ाव जमीन कारोबार से भी है। सरायकेला-खरसावां जिले में उसका Mall भी है। रवि सिंह भाटिया भी जमीन व्यवसाय से जुड़ा है।

दोनों के परिवार को बाहर जाने से रोका

पता चल रहा है कि ED की टीम को कई दस्तावेज भी मिले हैं। छापेमारी (Raid) में ED की टीम की मदद स्थानीय पुलिस कर रही है। दोनों कारोबारियों के परिवार वालों को बाहर जाने से रोक दिया गया है। बाहर से किसी को घर में प्रवेश करने की अनुमति भी नहींं है।

ED की टीम पूछताछ के साथ कागजात भी खंगाल रही है। उधर, रांची के मोरहाबादी में ठेकेदार विपिन सिंह (Vipin Singh) के घर को छापामारी टीम ने सील कर दिया क्योंकि वहां कोई नहीं था। कागज भी चस्पा कर दिया गया।

खेलगांव में अफसर अली के करीबी जमीन दलाल शेखर कुशवाहा (Shekhar Kushwaha) के यहां छापेमारी की जा रही है। यहां से भी महत्वपूर्ण दस्तावेज (Important Documents) प्राप्त होने की बात बताई जा रही है।

TAGGED:
Share This Article