Latest Newsझारखंडफ्रांस में कोरोना के नए मामलों और मौतों में हो रही गिरावट

फ्रांस में कोरोना के नए मामलों और मौतों में हो रही गिरावट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पेरिस: फ्रांस में कोरोनावायरस की दूसरी लहर के बीच बीते 24 घंटे में संक्रमण के 28,383 नए मामले और 425 मौतें दर्ज की गई हैं, जो यहां के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक एक दिन में आए मामलों की संख्या के मुकाबले कम है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को सामने आए इन नए आंकड़ों को मिलाकर संक्रमितों और मृतकों की संख्या क्रमश: 2,115,717 और 46,772 हो गई है।

मंगलवार को देश में 45,522 नए मामले और 425 मौतें दर्ज की गई हैं।

अस्पताल में भर्ती हो रहे मरीजों की संख्या में भी लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है। यहां की सरकार साल के अंत में शुरू हो रही छुट्टियों से पहले आम जन-जीवन को पटरी पर लाने का प्रयास करने में जुटी हुई है।

बीते 24 घंटे में 328 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जिससे यहां अस्पतालों में भर्ती हुए मरीजों की संख्या घटकर 32,842 हो गई है।

सितंबर के बाद से फ्रांस में महामारी की पहली लहर की तुलना में स्थिति काफी ज्यादा गंभीर हो गई थी, जिसके चलते 30 अक्टूबर को यहां दूसरी बार लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई, ताकि स्थिति पर काबू पाया जा सके।

कोरोनावायरस से संबंधित लगाए गए अतिरिक्त प्रतिबंध यहां दिसंबर के शुरूआती हफ्तों तक प्रभावी रहेंगे, अगर स्थिति बेकाबू रही, तो और भी नियमों के लागू किए जाने की संभावना है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...