झारखंड

जमीन विवाद मामले में दो पक्षों के बीच मारपीट, 7 घायल

घायलों में एक पक्ष मे सीताराम पासवान का पुत्र लवकेश कुमार पासवान, महावीर पासवान का पुत्र सीताराम पासवान, सुरेंद्र पासवान शामिल

गढ़वा: गढ़वा थानांतर्गत बसहा गांव में भूमि विवाद (land dispute) को लेकर दो पक्षों के बीच खूब मारपीट (Fighting) हो गई। जिसमे 7 लोग बुरी तरह घायल हो गए।

घायल पक्षों का विवरण

पहला पक्ष:

घायलों (The Injured) में एक पक्ष मे सीताराम पासवान का पुत्र लवकेश कुमार पासवान, महावीर पासवान का पुत्र सीताराम पासवान, सुरेंद्र पासवान शामिल हैं।

दूसरा पक्ष

वही दूसरे पक्ष में स्वर्गीय वासुदेव पासवान (Late Vasudev Paswan) का पुत्र राम लखन पासवान, रामचंद्र पासवान का पुत्र सुशील राम, अनिल पासवान, उसकी पत्नी रीता देवी शामिल हैं।

क्यों हुआ विवाद ?

घटना के संबंध में सीताराम पासवान (Sitaram Paswan) ने आरोप लगाया कि पहले से भूमि का विवाद (Land Dispute) चल रहा है। उस भूमि पर वाद SDO कोर्ट में भी चल रहा है।

उसके बाद भी दूसरे पक्ष के राम लखन राम भूमि को जोत रहे थे। उसे मना किया तो अनिल पासवान, सुशील राम, राम लखन सहित कई लोगों ने मारपीट की।

वहीं दूसरे पक्ष के सुशील राम (Sushil Ram) ने आरोप लगाया है कि उक्त भूमि उसका निजी है। उसमें वह अरहर बो रहा था। उसी दौरान रामचंद्र पासवान, दिनेश पासवान, आलोक पासवान, कुंदन पासवान ने अपना भूमि बताते हुए मारपीट की।

घायलों ने दिया बयान

घटना के बाद दोनों पक्षों को परिजनों ने घायल अवस्था में सदर अस्पताल लाकर भर्ती करवाया। वहीँ घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल (Sadar Hospital) पहुंचकर दोनों पक्षों के घायलों से बयान लिया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker