झारखंड ATS टीम की पिस्टल और गोलियां छिनने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के खलारी में छापेमारी करने गयी ATS टीम के साथ दुर्व्यवहार मामले में खलारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

एटीएस हवलदार बलराम राणा ओर सीताराम लकड़ा के लिखित बयान पर अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि खलारी थाना क्षेत्र के राय मुस्लिम मुहल्ला में अमन साव गिरोह के बदमाश मो महमूद आलम उर्फ नेपाली को पकड़ने गयी एटीएस टीम को स्थानीय लोगों ने महिला के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाकर घेर लिया था। स्थानीय लोगों ने पिस्टल और गोलियां भी छीन ली थीं।

इस दौरान एटीएस के लोग खुद को पुलिसकर्मी बताते रहे लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। लोग एटीएस पर उग्रवादी होने का आरोप लगा रहे थे।

ग्रामीणों द्वारा घेर लिए जाने के बाद ATS टीम ने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों के साथ-साथ लोकल थाना पुलिस को भी भी दी। एटीएस के अधिकारी ने खुद फोन पर स्थानीय लोगों से बात की।

तब तक खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस के पहुंचने के बाद लोगों ने एसटीएस से छीने पिस्टल और गोलियां लौटाये, जबकि एक गोली कम मिली। हालांकि, जिसे पकड़ने के लिए एटीएस की टीम गयी थी वो नहीं मिला। एटीएस टीम के पहुंचने से पहले आरोपित भाग निकला था।

खलारी डीएसपी ने बताया कि मामले में जो भी जिम्मेदार होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। जानकारी के अनुसार मो महमूद उर्फ नेपाली पर अमन साहू गैंग से जुड़ा होने का आरोप है। अमन के इशारे पर व्यवसायियों से लेवी वसूलने का भी आरोप है।

Share This Article