गढ़वा में स्कूल संचालक को गोली मरने के मामले में नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: रेहला थाना क्षेत्र में गत 30 अक्टूबर की शाम गढ़वा के निजी स्कूल संचालक अमित कुमार सिंह उर्फ बाबुल गोलीकांड (Amit Kumar Singh Shooting Case) में रेहला पुलिस ने सफलता हासिल की है।

पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। इनके पास से एक रिवाल्वर, दो मैगजीन, 7.65 की 10 गोली, 315 बोर की चार गोली, तीन देशी कट्टा एवं खोखा बरामद किया गया है।

पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा (Palamu SP Chandan Kumar Sinha) ने शनिवार को कार्यालय कक्ष में बताया कि रेहला में गढ़वा के बेलचंपा निवासी निजी स्कूल संचालक अमित कुमार सिंह पर हत्या करने की नीयत से गोली चलाई गई थी।

सुग्रीव उरांव हथियार सप्लाई या बिक्री का काम करता होगा

गोली गढवा के संग्रहे के नागेन्द्र शर्मा, उसके बेटे एवं अन्य ने चलाई थी। आरोपित नागेन्द्र सहित चार गिरफ्तार (Arrest) किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि नागेन्द्र के नाबालिग बेटे की मौत पिछले वर्ष नवम्बर में हुई थी। आरोपित यह मानता था कि उसके बेटे की हत्या अमित कुमार सिंह ने की कराई है।

SP ने बताया कि जिस तरह अत्याधुनिक हथियार मिले हैं उससे लगता है कि नागेंद्र शर्मा (Nagendra Sharma) को इस गोलीकांड में साथ देने वाला दूसरा आरोपित सुग्रीव उरांव हथियार सप्लाई या बिक्री का काम करता होगा। इस मामले में छानबीन की जा रही है सुग्रीव गढ़वा के कुशवाहा गांव का रहने वाला है।

Share This Article