Homeझारखंडखूंटी में चार माह पहले अपहरण हुए युवक की जंगल से मिली...

खूंटी में चार माह पहले अपहरण हुए युवक की जंगल से मिली लाश, तीन गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

न्यूज़ अरोमा खूंटी: जिले के मुरहू थानांतर्गत केवड़ा बाजार से चार माह पूर्व जुलाई में अगवा किए गए बुरुहातू गांव के अजय हस्सा पूर्ति नामक युवक का सड़ा-गला शव मुरहू थाना की पुलिस ने कुसुंबुरू जंगल से बरामद कर लिया है।

इस संबंध में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने रविवार की रात प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मुरहू थानांतर्गत एदलडीह गांव निवासी लांगो ओडेयाए केवड़ा गांव निवासी जोहन नाग उर्फ जोयला तथा गनसा लोहरा उर्फ गबरियल की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लगभग दो फीट लंबी लोहे की दौलीए मृतक अजय हस्सा पूर्ति का एक मोबाइल फोन और एक लोहे की अंगूठी बरामद की है।

उन्होंने बताया कि चार माह पूर्व जुलाई महीने में मुरहू के केवड़ा बाजार से अजय हस्सा पूर्ति का अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया था।

इस संबंध में मुरहू थाना में 28 जुलाई को अपहरण का मामला दर्ज किया था। तब से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।

गत शनिवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मुरहू थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त तीनों आरोपितों को हिरासत में लिया।

पूछताछ करने पर तीनों ने हत्या में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। बाद में पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कुसुंबुरू जंगल से अजय हस्सा पूर्ति का सड़ा-गला शव बरामद किया।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में जोहन नाग उर्फ जोयला का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में मुरहू थाने में दो मामले दर्ज है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...