गुमला में नक्सली और पुलिस में दोनों तरफ से हुई 38 राउंड फायरिंग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला: झारखंड के गुमला जिले के बनालात के जुड़वानी केराकोना जंगल में शनिवार को नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।

इसमें दोनों तरफ से अब तक करीब 38 राउंड की फायरिंग हुई है। कुछ जगहों पर बम ब्लास्ट की भी सूचना है। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

बताया जाता है कि इलाके में सक्रिय रविंद गंझू दस्ता सुरक्षा बलों की घेराबंदी में फंस गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने पूरे दिन रुक-रुक कर गोलियां चलने तथा बम ब्लास्ट की आवाज सुनने का दावा किया।

गुमला के एसपी एहतेशाम वकारीब ने कहा कि कुछ ऑपरेशन दूसरी जगहों पर चल रहे हैं। इस बारे में जानकारी नहीं दी जा सकती। विशुनपुर इलाके में 72 घंटे से सर्च अभियान चला रहा है।

वहीं स्थानीय लोगों से अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में सुरक्षा बल नक्सलियों पर भारी पड़ रहे हैं। बताया जाता है कि बनालात के जुड़वानी केराकोना जंगल रविंद्र गंझू के दस्ते का सबसे सुरक्षित पनाहगार हैं।

मौजूद मुठभेड़ इसी दस्ते के साथ होने की बात बताई जा रही है।

Share This Article