हजारीबाग में गांजा तस्करी मामले में चार गिरफ्तार, भेजे गये जेल

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: बरही पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार तस्करों में सतीश कुमार माधोपुर थाना बख्तियारपुर बिहार, राहुल तिवारी अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश, मोहम्मद राजा आलम बख्तियारपुर बिहार और धर्म सिंह गोंड पंजाब निवासी शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार सभी गांजा तस्करों को जेल भेज दिया है।

यह जानकारी शुक्रवार को प्रेसवार्ता में हजारीबाग के एसपी मनोज रतन चौथे ने दी। उन्होंने बताया कि गुरूवार की रात सूचना मिली थी कि पंजाब नंबर के टैंकर से मादक पदार्थ को बिहार ले जाया जा रहा है।

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धमना मोड़ बाईपास में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सूचना के आधार पर पंजाब नंबर की गाड़ी को रोका गया।

जांच के क्रम में कि टैंकर के केबिन में भूरे रंग के प्लास्टिक टेप से चिपके 30 पैकेट गांजा को को बरामद किया गया। हर पैकेट का वजन पांच किलोग्राम बताया जा रहा है।

पुलिस ने टैंकर मालिक, चालक एवं सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से दो मोबाइल और टैंकर को जब्त किया गया है।

एसपी के अनुसार जब्त 30 पैकेट गांजा का कुल वजन लगभग 150 किलोग्राम है। बताया जा रहा है कि जब्त गांजा का बाजार मूल्य 75 लाख के करीब है।

Share This Article