झारखंड

हजारीबाग पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, हार्डकोर नक्सली सुमित्रा देवी और विनोद हथियार के साथ गिरफ्तार

हजारीबाग: Hazaribagh Police (हजारीबाग पुलिस) ने भाकपा माओवादी संगठन के रीजनल कमेटी सदस्य विनोद मुंडा उर्फ चंदन और महिला ग्रुप की सुप्रीमो सुमित्रा देवी उर्फ सुविधा (Naxalites Sumitra Devi Arrested ) को गिरफ्तार कर लिया है।

दोनों के पास से हथियार और नक्सली साहित्य भी मिले हैं। विनोद मुंडा हिंदेगिर के बूचाडीह का रहने वाला है और सुमित्रा रामगढ़ के भुरकुंडा क्षेत्र की रहने वाली है। दोनों लगभग 25 साल से भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन (CPI Maoist Militant Organization) में सक्रिय हैं।

जानकारी के मुताबिक बड़कागांव एसडीपीओ अमित सिंह (SDPO Amit Singh) के नेतृत्व में एक टीम ने बड़कागांव, केरेडारी और भुरकुंडा क्षेत्र के जंगल की घेराबंदी की।

बिहार में भी सुमित्रा वांटेड थी

इसके बाद हिंदेगिर के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि राज्य में पिछले कुछ महीने से पुलिस ने माओवादियों के खिलाफ अभियान चला रखा है।

नक्सली विनोद मुंडा (Naxalite Vinod Munda) बचपन में ही नक्सली संगठन से जुड़ गया था। संगठन में शामिल होने के बाद वह एक बार भी घर नहीं लौटा।

सुमित्रा बिहार में भी Wanted थी। उसकी गिरफ्तारी बिहार पुलिस के इनपुट पर हुई है। दोनोें की गिरफ्तारी की पुष्टि SP मनोज रतन चौथे ने की है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker