झारखंड में यहां महिला से फिर हैवानियत, वहशी तरीके से हत्या कर निकाल ली दोनों आंखें, निर्वस्त्र जंगल में पड़ा था शव

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: झारखंड में लड़कियों व महिलाओं के साथ रेप, गैंगरेप व हत्या की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

इसी कड़ी में एक नया मामला चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोडवाली गांव के संतरामपुर टोला का आया है, जहां एक 45 वर्षीया महिला की अज्ञात बदमाशों ने बड़ी ही वहसी तरीके से मौत के घाट उतार दिया।

हैवानों ने महिला की दोनों आंखें तक निकाल ली है। वहीं, हत्या से पहले दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका है।

महिला का शव निर्वस्त्र पाया गया है। इस संबंध में  पुलिस के वरीय अधिकारियों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।

जंगल से बरामद हुआ शव

पुलिस ने शव को गोडवाली-सतरामपुर के बीच जंगल से बरामद किया है।

शव का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह को कुछ राहगीरों ने उक्त जंगल में एक महिला का शव होने की बात बताई।

इसकी सूचना थाना प्रभारी राजीव रंजन को दी गई। थानेदार दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में किया।

सामान खरीदने गई थी बाजार

इधर स्वजनों ने बताया कि महिला रविवार को कुछ सामान खरीदने के लिए बोडामोड गई थी।

उसके बाद वह वापस लौट कर नहीं आई।

रात को उसको खोजने का प्रयास नहीं किया, क्योंकि पति ने सोचा कि देर शाम तक घर वापस नहीं आई तो वह अपने मायके कटैया गांव चली गई होगी। कटैया निकटवर्ती गांव है।

सुबह में उसका शव मिलने की सूचना मिली।

Share This Article