जमशेदपुर में अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

News Desk
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: विभिन्न मांगों को लेकर अनुबंध स्वास्थ्यकर्मियों (Contract Health Workers) का अनिश्चितकालीन हड़ताल (Strike) रविवार को भी जारी है।

इस दौरान झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ (Jharkhand Contracted Para Medical Workers Association) के सदस्यों ने कदमा स्थित स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Banna Gupta) के आवास का घेराव करने पहुंचे, लेकिन पहले से तैनात पुलिस बल ने आवास से कुछ दूरी पर ही बैरिकेड लगाकर कर्मियों को रोक लिया।

जमशेदपुर में अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी- Indefinite strike of contract health workers continues in Jamshedpur

आक्रोशित कर्मियों ने की नारेबाजी

उसके बाद आक्रोशित कर्मियों (Angry Personnel) ने सड़क पर ही बैठकर नारेबाजी करने लगे। जिसके कारण सड़क पर जाम लग गया और आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

इस बाबत संघ का का कहना है कि 10-15 वर्ष से लोग स्वास्थ्य विभाग में अनुबंध के आधार पर सेवा दे रहे हैं। अब तक उन्हें नियमित नहीं किया गया है।

जबकि अनुबंधकर्मियों के स्थायीकरण की बात सरकार के चुनावी घोषणा-पत्र में भी शामिल था।

जमशेदपुर में अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी- Indefinite strike of contract health workers continues in Jamshedpur

हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

बता दें कि नियमितीकरण को लेकर मंगलवार से ही अनुबंध स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल (Strike) पर हैं।

इनमें एएनएम, GNM, पैथोलॉजिस्ट, फॉर्मासिस्ट, लैब टेक्निशियन, X- Ray टेक्निशियन व अन्य कर्मचारी हैं। इनके सामूहिक हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गई।

TAGGED:
Share This Article