जमशेदपुर में यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पोटका थाना क्षेत्र के मदनसाई गांव में एक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गयी। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना मंगलवार की है।

जानकारी के अनुसार मदनसाई गांव के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर साइकिल से हो गयी।

इससे पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में वैन में सवार शंभू धीर की मौत हो गई।

बताया जाता है कि वह पोटका के बरगीकोचा का रहने वाला था। इसके अलावा साइकिल सवार मनोज सहित वैन में बैठे तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इन सभी का इलाज स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस संबंध में मनोज कुमार ने बताया कि वह खेत से धान की कटाई करने के बाद साइकिल पर धान लेकर पास के तालाब में नहाने जा रहा था।

इसी क्रम में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसे टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित वैन पलट गई। उसने बताया कि वैन में दस लोग सवार थे।

Share This Article