जामताड़ा में सड़क हादसा : युवक की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों का टायर जलाकर विरोध, सड़क जाम

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा: नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केंदुआटांड़ के पबिया में बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। रोड पर शव को रखकर और टायर जलाकर विरोध किया।

बताया जाता है कि गोविंदपुर-साहिबगंज नेशनल हाईवे पर पैदल जा रहे युवक जय मुर्मू को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। युवक बांसपाहड़ी से घर आ रहा था।

इसी दौरान यह हादसा हुआ है। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची।

वारदात को अंजाम देने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। अब तक इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल सकी है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव सौंपने से इनकार कर दिया। कहा कि इस मामले में दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की जाए।

पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। अपनी मांगों के समर्थन में ग्रामीण लाठी-डंडे और पारंपरिक हथियार के साथ सड़क पर उतरे थे।

पुलिस की टीम की ओर से लोगों को आश्वासन दिया गया कि वह इस मामले में सभी जरूरी कार्रवाई करेगी। सीसीटीवी की मदद से घटना को अंजाम देने वाले वाहन को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।

घर की महिलाएं सड़क पर बैठकर न्याय की मांग कर रही थीं।करीब तीन घंटे से अधिक समय तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।

Share This Article