झारखंड

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने की हुसैनाबाद को जिला घोषित करने की मांग

रांची: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद के विधायक कमलेश सिंह ने हुसैनाबाद को जिला घोषित करने की मांग सरकार से की है।

उन्होंने कहा कि सात मार्च, 2021 को NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार (National President Sharad Pawar) रांची आये थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर हुसैनाबाद को जिला बनाने की मांग की थी।

दो-तीन बार इस विषय को सरकार के संज्ञान में दिया गया लेकिन आज तक हुसैनाबाद को जिला घोषित नहीं किया गया है। सिंह शनिवार को प्रेस क्लब (Press Club) में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

24 जिलों में चार जिला छह प्रखंडों का है तथा एक जिला सात प्रखंडों का

सिंह ने कहा कि वर्तमान में पलामू जिले में 21 प्रखंड हैं, जो झारखंड प्रदेश के प्रखंड के हिसाब से सबसे बड़ा जिला है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग द्वारा घोषित 122 आकांक्षी जिलों में पलामू जिला भी सम्मिलित है।

इससे सहज कल्पना की जा सकती है कि यहां की सामाजिक आर्थिक स्थिति (Socioeconomic Status) क्या है। उन्होंने कहा कि हमारे पास हुसैनाबाद को जिला बनाने के लिए नौ प्रखंड और दो अनुमंडल वर्तमान में है जबकि झारखंड के 24 जिलों में चार जिला छह प्रखंडों का है तथा एक जिला सात प्रखंडों का है।

कई ऐसे भी जिले हैं जहां एक ही अनुमंडल है। पत्रकार वार्ता में महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष कुंदन कुमारी, संगठन प्रभारी वीनू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker