झारखंड : भाजपा विधायक के प्रतिनिधि पर छेड़खानी करने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: सिमरिया के भाजपा विधायक किशुन कुमार दास के विधायक प्रतिनिधि पर महिला को रोककर छेड़खानी और दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगा है।

सिमरिया विधायक के प्रतिनिधि प्रकाश पाठक के खिलाफ टंडवा थाना में छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है।

यह मामला आंदोलित एक महिला की लिखित शिकायत पर टंडवा थाना कांड संख्या 201/21 के तहत दर्ज हुआ है।

बताया गया है कि गाड़ीलौंग गांव की कुछ महिलाएं धरना स्थल से अपने घर लौट रही थीं। इसी बीच बाइपास रोड में विधायक प्रतिनिधि ने महिला को रोककर छेड़खानी की।

साथ ही, दुष्कर्म करने का प्रयास किया। हालांकि, महिला के शोर मचाने के बाद आरोपी फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने भू-रैयतों के आंदोलन के खिलाफ और एनटीपीसी प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर सोमवार को स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला था।

ठीक एक दिन बाद मंगलवार को विधायक के खिलाफ विस्थापित गांवों की आंदोलित महिलाओं ने पैदल मार्च किया। गांव की सैकड़ों महिलाएं धरना स्थल पहुंचीं। उसके बाद विस्थापित संघर्ष समिति के बैनर तले पैदल मार्च निकाला।

धरना स्थल से थाना, मुख्य बाजार होते हुए शहीद चौक और एनटीपीसी मुख्य गेट पहुंचकर मार्च को समाप्त किया। महिलाओं ने विधायक किशुन कुमार दास और एनटीपीसी प्रबंधन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

आंदोलित महिलाओं के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए विधायक प्रतिनिधि प्रकाश पाठक की गिरफ्तारी की मांग की गयी है।

Share This Article