रांची से वैष्णो देवी कटरा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रेल मंत्रालय ने वैष्णो देवी कटरा स्पेशल ट्रेन को रांची से चलाने की हरी झंडी दे दी है।

इस संबंध में रांची रेल मंडल ने जानकारी दी है कि ट्रेन संख्या 08611 रांची-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-रांची तीर्थ यात्री स्पेशल ट्रेन 12 दिसंबर को सुबह 7 बजे रांची रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

ट्रेन का बोकारो स्टील सिटी, धनबाद, चितरंजन, जामताड़ा, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर स्टेशन पर ठहराव होगा।

यह ट्रेन 14 दिसंबर को दोपहर 3.15 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन 15 दिसंबर को रात के 11: 25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा से प्रस्थान करेगी, जो 16 दिसंबर को दिन के एक बजे हरिद्वार पहुंचेगी।

17 दिसंबर को ट्रेन हरिद्वार से रात के 11 बजे प्रस्थान कर 08.30 बजे मथुरा पहुंचेगी। यह ट्रेन 11.20 बजे फैज़ाबाद पहुंचेगी।

इस ट्रेन का पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, जसीडीह, मधुपुर, जामताड़ा, चितरंजन, धनबाद एवं बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पर ठहराव रहेगा। यह ट्रेन 20 दिसंबर को रांची पहुंचेगी।

Share This Article