गिरिडीह : नदी में डूबने से छात्र की मौत, दोस्तों के साथ गया था नहाने

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडहि: देवरी थाना क्षेत्र के मनकडीहा गांव के फुरचवा नदी में रविवार को डूबने से 12 वर्षीय छात्र अभय कुमार की मौत हो गई।

काफी प्रयास के बाद मृतक छात्र के शव को नदी से बाहर निकाला गया। छात्र की मौत से गांव में मातम है। जानकारी मिलने के बाद देवरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची।

रविवार को हुए घटना को लेकर बताया गया कि मनकडीहा गांव निवासी जागेशवर दास का पुत्र अभय कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के फुरचवा नदी में नहाने गया हुआ था।

नहाने के क्रम में अभय अपने दोस्तों से दूर नदी में गड्डे की और चला गया। जहां काफी अधिक गहरा पानी था। गहरे पानी में अभय को डूबते देख उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली।

इस दौरान उसके दोस्तों ने अभय को बचाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग मांगा, तो परिजन भी ग्रामीणों के साथ पहुंचे। इसके बाद अभय को नदी से काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला गया।

इस दौरान परिजन अभय को लेकर इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने अभय के मृत होने की पुष्टि किया। अभय के मौत की सूचना गांव में फैलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ उसके घर में जुट गई।

Share This Article