लातेहार में हाथी ने ग्रामीण को मार डाला, मुआवज़े के लिए सड़क जाम

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: छिपादोहर थाना क्षेत्र के लाभर- गारू पथ पर रविवार को जंगली हाथियों ने दुधेश्वर सिंह (40) को पटककर मार डाला। मृतक छिपादोहर थाना क्षेत्र के मुंडु गांव का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार दुधेश्वर सिंह रविवार को किसी काम के लिए अपने घर से लाभर आया हुआ था। लौटने के क्रम में क्रम में ठेकी महुवा के पास हाथियों ने अचानक दुधेश्वर पर हमला कर दिया। हाथियों ने उसे उठाकर दूर फेक दिया] जिससे वह घायल हो गया।

उसके साथ एक और आदमी था जो भाग कर अपनी जान बचाई। उसने गांव जाकर जानकारी ग्रामीणों को दी। उसके बाद वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दुधेश्वर को इलाज के लिए गारू रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर लगभग एक घंटे तक गारू चेकनाका के पास गारू- महुआडांड़-मेदिनीनगर पथ को जाम कर दिया।

ग्रामीण तत्काल मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। बाद में वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जाएगा।

लगभग एक घंटा जाम के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। उसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है।

Share This Article