झारखंड

झारखंड में मिले ब्लैक फंगस के चार और नए मरीज

रांची: झारखंड में रविवार को ब्लैक फंगस के चार संदिग्ध मरीज मिले हैं। राज्य में ब्लैक फंगस के कुल मरीजों की संख्या अब 147 हो गई है। इनमें 84 मरीजों में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं जबकि 63 मरीज संदिग्ध हैं।

स्वास्थ्य विभाग के नोडल पदाधिकारी सिद्धार्थ त्रिपाठी ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि राज्य में ब्लैक फंगस से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। 54 मरीज अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के वर्तमान में 1113 सक्रिय मामले हैं। अबतक 97,84,355 सैम्पल की जांच की गई है।

राज्य की कोविड-19 रिकवरी दर 98.20 तथा मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

सक्रिय मामलों में से 806 (72.42 प्रतिशत) मामले एसिम्टोमेटिक तथा 307 (27.58 प्रतिशत) मामले सिम्टोमेटिक श्रेणी के हैं। 26 जून को पाॅजिटिविटि दर 0.19 प्रतिशत पायी गयी।

राज्य में अबतक कुल 3,45,259 पाॅजिटिव कोविड-19 की पहचान हुई है तथा अबतक कुल 5,110 लोगों की कोविड-19 से मृत्यु हुई है।

उन्होंने बताया कि 26 जून को वैक्सीन की 1,31,313 डोज लगाई गयी, जिसमें से 1,14,343 लोगों को पहली डोज एवं 16,970 लोगों को दूसरी डोज दी गई। कुल 1,30,218 डोज 18 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों को लगाई गयी।

26 जून तक 55,40,001 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। राज्य में अब तक कुल 10,13,099 लोगों को वैक्सीन का दूसरा डोज भी दिया जा चुका है।

26 जून तक 18 वर्ष आयु वर्ग के 49,73,055 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगा दी गई है। साथ ही 18 वर्ष आयु वर्ग के 6,42,571 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगा दी गई है।

राज्य में कोविशील्ड की कुल 1,61,565 और कोवैक्सीन की कुल 1,77,420 वैक्सीन उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि 26 जून तक कुल 1,15,555 होम आइसोलेशन किट (मुख्यमंत्री कोरोना राहत किट) कोविड-19 पाॅजिटिव लोगों को उपलब्ध कराया गया। 26 जून को 31 होम आइसोलेशन किट उपलब्घ करायी गई।

104 सेवा 26 जून तक कोविड-19 से बचाव के लिए ऑडियो काॅल के माध्यम से 2,65,819 व्यक्तियों को चिकित्सा सलाह दी गई तथा वीडियो काॅल के माध्यम से 30,267 व्यक्तियों को चिकित्सा सलाह दी गई।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker