झारखंड में 9 IPS का तबादला, ADG मुख्यालय बने आरके मल्लिक, पंकज कंबोज रांची DIG

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: jharkhand-ips-transfer राज्य सरकार ने नौ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक आरके मल्लिक को स्थानांतरित करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक(एडीजी) मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया है।

वहीं अपर पुलिस महानिदेशक अभियान नवीन कुमार सिंह को संचार एवं तकनीकी सेवाएं का अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), पुलिस महानिरीक्षक (आईजी प्रोविजन) सुमन गुप्ता को पुलिस महा निरीक्षक रेल, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण प्रिया दुबे को बोकारो पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है।

प्रिया दुबे अपने कार्यों की अतिरिक्त दुमका के पुलिस महानिरीक्षक के प्रभार में भी रहेंगी।

पुलिस उपमहानिरीक्षक हजारीबाग अमोल होम कर बीनूकांत को पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) बनाया गया है।

बीनूकांत अपने कार्यों की अतिरिक्त एसटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

वहीं बोकारो के पुलिस उपमहानिरीक्षक प्रभात कुमार को पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन), एसीबी के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) पंकज कंबोज को रांची का उपमहानिरीक्षक बनाया गया है।

कंबोज अपने कार्यों की अतिरिक्त अगले आदेश तक एसीबी के उपमहानिरीक्षक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। जबकि पुलिस उपमहानिरीक्षक (बजट) अनूप बिरथरे को उपमहानिरीक्षक एसटीएफ बनाया गया है।

बिरथरे अपने कार्यों की अतिरिक्त अगले आदेश तक विशेष शाखा के उपमहानिरीक्षक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

वहीं पलामू के झारखंड सशस्त्र पुलिस बल छह के समादेष्टा पटेल मयूर कन्हैया लाल को प्रोन्नति देते हुए अगले आदेश तक पुलिस उपमहानिरीक्षक (बजट) रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इस संबंध में गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

Share This Article