झारखंड : इस रास्ते पर चले बाबूलाल मरांडी और फंस गये

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी रविवार को एनएच 33 पर लगे जाम में फंस गये।

वह जमशेदपुर से रांची आ रहे थे। इस दौरान तमाड़ थाना क्षेत्र के भुइयांडीह चौक के पास वह जाम में फंस गये।

थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की मशक्कत के बाद उन्हें जाम से निकाला गया। इस जाम में एक एंबुलेंस सहित सैकड़ों गाड़ियां घंटों फंसी रहीं।

जानकारी के मुताबिक, एनएच-33 पर एनएचएआई द्वारा ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसके लिए कंपनी ने सड़क के किनारे बाइपास सड़क बनायी है।

लेकिन, यह सड़क संकीर्ण होने के कारण यहां हर दिन जाम लग रहा है। इसकी वजह से तमाड़ के रायडीह मोड़ पर पुआद गोदाम के पास कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।

रविवार को तमाड़ थाना क्षेत्र के भुइयांडीह चौक के पास एक गाड़ी सड़क के बीचोंबीच खराब हो गयी। इससे इस सड़क पर दो घंटे तक जाम लग गया। जमशेदपुर से रांची आ रहे बाबूलाल मरांडी भी इसी जाम में फंस गये थे।

Share This Article