अवैध बालू उत्खनन रोकने के लिए झारखंड में यहां अपनाया गया यह तरीका

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

महुआडांड़/लातेहार : सरकार द्वारा रोक लगाये जाने के बावजूद बालू घाटों से बालू की अवैध ढुलाई जारी है।

इस पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को चैनपुर पंचायत के मुखिया राजेश कुजूर के नेतृत्व में बोहटा बालू घाट समिति द्वारा बोहटा नदी की जेसीबी मशीन की मदद से बैरिंकेडिंग की गयी।

मुखिया राजेश कुजूर ने बताया कि यह बैरिकेडिंग लातेहार जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार और महुआडांड़ बीडीओ टुडू दिलीप के निर्देशानुसार की गयी है, ताकि चोरी-छिपे बालू उठाव पर रोक लग सके।

ज्ञात हो कि अवैध बालू उत्खनन करनेवाले बालू माफियाओं पर शिंकजा कसने को लेकर एक दिन पहले डीएमओ महुआडांड़ पहुंचे थे।

इस दौरान महुआडांड़ बीडीओ सह सीओ टुडू दिलीप से महुआडांड़ प्रखंड क्षेत्र में एनजीटी द्वारा रोक लगाये जाने के बावजूद बालू घाटों पर अवैध उत्खनन कर हो रहे अवैध बालू उठाव पर अंकुश लगाने को लेकर काफी देर तक गहन विचार-विमर्श भी किया गया था।

अन्य बालू घाटों पर भी बैरिकेडिंग किये जाने की जरूरत

गौरतलब है कि केवल बोहटा नदी पर बैरिकेडिंग करने से महुआडांड़ प्रखंड में बालू की अवैध ढुलाई पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पायेगा।

इसके लिए चटकपुर नदी, अक्सी नदी, सरनाडीह नदी, पोटमाडीह नदी, झिकम नदी, रामपुर नदी आदि के बालू घाटों पर भी इसी तरह से बैरिकेडिंग किये जाने की जरूरत है।

Share This Article