लोहरदगा में मोबाइल चोरी के मामले चार गिरफ्तार

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल चोरी के चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मामले का उद्भेदन करते हुए लोहरदगा थाना प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि क्षेत्र में कुछ दिन पहले मोबाइल चोरी की घटनाएं हुई थीं।

इस संदर्भ में लोहरदगा थाना में तारिक अंसारी पुत्र मोइन अंसारी, फरीद अंसारी पुत्र सतार अंसारी दोनों साकिन कंजिया थाना मांडर जिला रांची ने मोबाइल छिनतई का शिकायत दर्ज कराया था।

इस मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

इनमें फरहान अख्तर पुत्र हाफिज उल हसन, सद्दाम अंसारी पुत्र सुलेमान अंसारी दोनों साकिन झखरा थाना सेंन्हा, मोहम्मद अफसर खलीफा पुत्र अकबर खलीफा, जावेद अंसारी पुत्र जहीर अंसारी साकिन इस्लामनगर सभी जिला लोहरदगा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

इस संबंध में लोहरदगा थाना प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि आरोपितों के पास से छह मोबाइल जब्त किया गया है।

छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पंकज शर्मा एवं सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

Share This Article