झारखंड

झारखंड : 15 लाख के इनामी माओवादी को महाराष्ट्र में ATS ने किया गिरफ्तार

रांची: झारखंड (Jharkhand) के 15 लाख रुपये के इनामी माओवादी (Maoist) कारू हुलास यादव को महाराष्ट्र ATS ने गिरफ्तार किया है।

कालू यादव को महाराष्ट्र ATS की टीम ने रविवार को पालघर जिले के नालासोपारा थाना क्षेत्र स्थित एक चॉल से गिरफ्तार किया है। वह भाकपा माओवादी संगठन में रीजनल कमेटी का सदस्य है। महाराष्ट्र ATS की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

बताया जाता है कि कारू हुलास यादव (Karu Hulas Yadav) मूल रूप से हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह महाराष्ट्र के पालघर जिले में इलाज करवाने के लिए गया था।

इसकी सूचना महाराष्ट्र पुलिस को मिलने पर यह कार्रवाई की गई। महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) ने झारखंड पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है।

कारू यादव के ऊपर कई मामले थाने में लंबित

झारखंड पुलिस ने उसे Most wanted घोषित करते हुए कहा है कि यह एक खतरनाक नक्सली है, जो हिंसा के कई मामलों में सरकार द्वारा वांछित है।

अगर किसी को भी इसके बारे में सूचना मिले तो झारखंड पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और उन्हें नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

नक्सली कारू यादव का दस्ता चतरा और हजारीबाग के सीमांत इलाके में का दस्ता सक्रिय है। सीमांत इलाके में दुर्दांत माओवादियों के मारे जाने और पकड़े जाने के बाद एकलौता हार्डकोर उग्रवादी (Hardcore extremist) रह गया है, जो लेवी वसूलने के साथ पोस्टर चिपका कर लोगों के बीच दहशत फैला रहा था।

साथ ही संगठन को भी मजबूत करने की कोशिश कर रहा था। कारू यादव के ऊपर कई मामले थाने में लंबित हैं।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker