पलामू में पंचायत चुनाव को लेकर सामान्य प्रेक्षक की बैठक 29 को

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: त्रिस्तरीय पंचायत प्रथम चरण के जिला परिषद सदस्यों के साथ 29 अप्रैल को प्रेक्षक (सामान्य) बैठक करेंगे। प्रेक्षक की अध्यक्षता में बैठक जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता के कार्यालय परिसर में पूर्वाह्न 11 बजे से होगा।

जिला परिषद सदस्य के निर्वाचित पदाधिकारी सुजीत कुमार सिंह ने जिला परिषद सदस्य के सभी अभ्यर्थियों को ससमय बैठक में उपस्थित होने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत के सफल संचालन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किए गए सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक पलामू पहुंचे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मेदिनीनगर के लिए अनिल कुमार यादव को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है।

पदाधिकारी अक्षय कुमार व्यय प्रेक्षक के रूप में पलामू पहुंचे हैं

हुसैनाबाद अनुमंडल के लिए अशोक कुमार सामान्य प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किए गए हैं। छतरपुर के लिए सुनील कुमार सामान्य प्रेक्षक हैं।

मेदिनीनगर के लिए राज्य कर पदाधिकारी शमिक कुमार व्यय प्रेक्षक हैं। हुसैनाबाद अनुमंडल के लिए राज्य कर पदाधिकारी पवन कुमार केडिया व्यय प्रेक्षक के रूप में पलामू पहुंचे हैं।

छतरपुर अनुमंडल के लिए राज्य कर पदाधिकारी अक्षय कुमार व्यय प्रेक्षक के रूप में पलामू पहुंचे हैं।

Share This Article