संथाल पहाड़िया की आबादी लगातार कम होना खतरे की घंटी, बाबूलाल मरांडी ने…

News Aroma
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Babulal Marandi : BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि संथाल परगना क्षेत्र में संथाल, पहाड़िया आदिवासियों की आबादी लगातार कम होना खतरे की घंटी है।

जब संथाल में पहाड़िया की आबादी घटी, तब बढ़ी किसकी है, यह जांच का विषय है। पाकुड़ के इलाके में पहाड़ियों का गांव उजड़ गये।

जहां कभी पहाड़ियां की आबादी थी, वहां घुसपैठियों की बड़ी आबादी है। घुसपैठ हुआ नहीं है, बल्कि जानबूझ कर JMM-कांग्रेस ने कराया है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) गुरुवार को दुमका के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशियों के घुसपैठ और अवैध खनन के कारण पाकुड़ एवं साहिबगंज के कई इलाक़ों में संथाल, पहाड़िया आदिवासी विस्थापित हो चुके हैं। उनके बारे में कोई चिंता नहीं करता है।

BJP की सरकार बनने के बाद विशेष टीम का गठन कर इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस और JMM ने अपने वोट बैंक को लेकर चुप्पी साध ली है। उनके लोगों ने जमीन ही नहीं छीना, बल्कि बहू बेटियों को भी छीना।

बेटियों को 50 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया। इसके बावजूद इंडी गठबंधन ने आवाज नहीं उठाया। अगर BJP आवाज नहीं उठाती तो किसी पर कोई कार्रवाई नहीं होती। आएदिन इस प्रकार की घटनाएं हो रही है।

मरांडी ने कहा कि Hemant Soren को BJP ने जेल नहीं भेजा है। उन्हें एजेंसी और कोर्ट ने जेल भेजा है। तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को साहिबगंज में हो रहे अवैध पत्थर खनन के प्रति चिट्ठी लिखकर सचेत किया था।

इस पर कार्रवाई करने की मांग की थी। मेरे पत्र के आलोक में सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके एक साल बाद बड़ा हादसा हो गया। आज हेमंत सोरेन अवैध पत्थर खनन के मामले में जेल में हैं।

मरांडी ने कहा कि रांची के विधायक एवं पूर्व मंत्री CP सिंह ने सदन में कहा था कि रांची के तत्कालीन DC हथियार का लाइसेंस देने के नाम पर तीन से पांच लाख रुपये ले रहे हैं।

इस मामले पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। विपक्षी दल के विधायक का काम गलत चीजों को सरकार के संज्ञान में लाना है। कार्रवाई करना सरकार का काम है। आज एजेंसी ने जांच की तो डीसी और हेमंत सोरेन जेल में है। हेमंत सोरेन ने राज्ये को लुटवाया है।

संथाल के तीनों लोकसभा सीट पर भाजपा जीत रही है। संथाल के जो हालात है किसी से छुपा नहीं है। यहां के आदिवासी संथाली और पहाड़िया बदहाल है। पीएम मोदी यहां के लोगों के लिए कई योजनाएं ले कर आए। उज्ज्वला गैस, आयुष्मान योजना, बिजली, सड़क जैसे काम पर राज्य की जनता भाजपा के साथ खड़ी है।

संथाल के उत्थान के लिए अटल बिहारी भाजपाई ने संथाल समुदाय को 8वीं अनुसूची में शामिल किया। देश की राष्ट्रपति भी आदिवासी है तो साफ संदेश है कि भाजपा आदिवासी की सुनती और काम करती है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की वर्तमान सरकार सिर्फ लूट में लगी है। चार साल में एक भी काम ऐसा नहीं किया, जिससे यहां के लोगों को गर्व हो। सरकार की वजह से संथाल और पहाड़ियां का अस्तित्व ही खतरे में आ गया।

संथाल में सिर्फ अवैध खनन, घुसपैठियों और दलालों की चांदी है। यहां के लोग के बदहाली नहीं बदली, बल्कि संथाल में पहाड़ियों की आबादी घट गई। यह एक अलार्मिंग अलर्ट है।

Share This Article