PM मोदी ने गरीबों के लिए बनाए 4 करोड़ से अधिक पक्के मकान, बाबूलाल मरांडी ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Babulal Marandi in Godda: BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में PM मोदी ने गरीबों के लिए काम किया। महिलाओं के लिए काम किया। किसानों के लिए काम किया। मजदूरों के लिए काम किया।

गांव वालों के लिए काम किया। आदिवासियों के लिए काम किया। दलितों के लिए काम किया। कमजोर वर्गों के लिए काम किया है। आज तक कोई भी प्रधानमंत्री इतना काम नहीं किया, जितना कम प्रधानमंत्री मोदी ने किया।

BJP प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को गोड्डा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पोरैयाहाट विधानसभा क्षेत्र के धराबंध में पार्टी प्रत्याशी निशिकांत दुबे के पक्ष में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Modi ने देश के गरीबों को घर देने का काम किया। पिछले 10 वर्षों में चार करोड़ से अधिक पक्के मकान बना कर दिए।

साथ ही मोदी ने वादा किया है कि जिन गरीबों को घर नहीं मिल पाया है, तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर उन गरीबों को भी घर उपलब्ध कराया जाएगा। मोदी ने घर के साथ गैस कनेक्शन और चूल्हा भी दिए।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि JMM, कांग्रेस और RJD ने काम करने के लिए नहीं कमाने के लिए सरकार बनाई है। इन्होंने इतना कमाया कि उनके घर को तो छोड़ दीजिए। इनके नौकर के घर से भी करोड़ों रुपये के नोटों का पहाड़ मिलता है।

इसी कारण आज Hemant Soren और आलमगीर आलम जेल में बंद हैं। कई और लोग जेल में जाएंगे। जो चोरी करेंगे और चोरी कराएंगे, उनको जेल जाना पड़ेगा।

उन्होंने कहाकि गोड्डा में एक जून को चुनाव होना है। कमल छाप पर बटन दबाकर गोड्डा से डॉ निशिकांत दुबे को सांसद बनाना है। देश में नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।

Share This Article