मानसून के आगमन के बाद तापमान में दर्ज की गई बड़ी गिरावट, अभी भी कहीं-कहीं…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather : 21 जून को झारखंड (Jharkhand) में मानसून (Monsoon) के प्रवेश के साथ कई जगह झमाझम तो कई जगह मध्यम दर्जे की बारिश हुई थी।

22 जून को भी दिन में राजधानी Ranchi सहित राज्य के अन्य इलाकों में बारिश हुई थी।

रविवार को सुबह में धूप खिली-खिली जरूर रही, लेकिन तापमान में नरमी दिखी। गर्मी से राहत जारी है। मानसून की बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

हालांकि पलामू (Palamu) और गढ़वा (Gadhwa) में आंशिक बादल छाए रहे।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे के बाद मॉनसून के जोर पकड़ने की उम्मीद है। मानसून अगले दो से तीन दिनों में राज्य के अन्य भागों में प्रवेश करेगा।

राज्य के सिमेडगा के कोलेबिरा में 80 मिमी बारिश हुई। बोकारो में 56.4, गिरिडीह में 50, पूर्वी सिंहभूम 34, गुमला 27.4, हजारीबाग 14.5, चतरा 14, रामगढ़ 11.5, साहिबगंज 3.5 समेत राज्य के अन्य स्थानों पर हल्की बारिश हुई है।

अधिकतर जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे

शनिवार को पलामू के मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच जाने से गर्मी से लोग परेशान रहे।

हालांकि राज्य के दक्षिणी हिस्से सिमडेगा में भारी बारिश हुई। यहां 80 मिमी बारिश दर्ज की गई। बोकारो और गिरिडीह आदि जिलों में भी अच्छी बारिश हुई।

विभिन्न भागों में बारिश होने से राज्य के अन्य जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा।

Share This Article