Latest Newsझारखंडझरिया विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय के बाहर जमकर चलीं गोलियां, MLA...

झरिया विधायक रागिनी सिंह के कार्यालय के बाहर जमकर चलीं गोलियां, MLA को मारने का था इरादा!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Firing Outside MLA Ragini Singh Office : धनबाद (Dhanbad) जिले के झरिया (Jharia) से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है। स्थानीय MLA Ragini Singh के कार्यालय के बाहर जमकर गोलीबारी (Firing) हुई है। इस घटना ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार अपराधियों ने पांच से अधिक राउंड फायरिंग की। हालांकि राहत की बात है कि घटना के वक्त विधायक कार्यालय में मौजूद नहीं थीं, जिससे कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

विधायक के मुताबिक, उनका कार्यक्रम सुबह कार्यालय में था, लेकिन अचानक उसमें बदलाव होने के कारण वह वहां नहीं पहुंच पाईं। उन्होंने दावा किया कि यह हमला उन्हें निशाना बनाने के इरादे से किया गया था।

एक दिन पहले हुई थी कार्यालय में तोड़फोड़

विधायक ने बताया कि गोलीबारी से एक दिन पहले उनके कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना भी हुई थी। उनका आरोप है कि यह सब चुनावी रंजिश का नतीजा है। रागिनी सिंह ने चिंता जाहिर करते हुए कहा, “यदि मैं उस वक्त कार्यालय में होती, तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।”

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना ने झरिया क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन पर दबाव बढ़ा दिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

spot_img

Latest articles

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

बिहार में प्रमंडल से जिला स्तर तक STF की तैनाती होगी-सम्राट चौधरी

STF Will be Deployed from Divisional to District Level in Bihar: बिहार में अपराधों...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...

होली पर यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा कई स्पेशल ट्रेनें

Relief for Passengers on Holi: होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों...

खबरें और भी हैं...

“एक मौका दीजिए, पांच साल तक शिकायत का मौका नहीं मिलेगा” — जितेंद्र उरांव

बुंडू: नगर पंचायत चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बुंडू...

राबड़ी देवी ने अपराध के मुद्दे पर नीतीश सरकार को घेरा

Rabri Devi Attacks Nitish Government: बिहार विधान परिषद में शुक्रवार को अपराध और खासकर...