अपनी ही पार्टी के नेताओं का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया पुतला, इसके बाद…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Congress Workers Burnt Effigy : शुक्रवार को लोहरदगा (Lohardaga) जिला कांग्रेस कमेटी (Congress Committee) ने प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ मिलकर लोहरदगा (Lohardaga) में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का पुतला दहन किया।

लोग इस बात से हैरान रहे कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपनी ही पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का पुतला दहन किया।

लोग समझ नहीं पा रहे रहे कि कांग्रेस के अंदर क्या चल रहा है। ऐसी कौन सी परिस्थिति उत्पन्न हो गई है कि कांग्रेस नेताओं को ही कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन करने की स्थिति बन गई है।

पार्टी के खिलाफ काम करने का आरोप

दरअसल मामला कुछ ऐसा है कि लोहरदगा लोकसभा सीट (Lohardaga Lok Sabha Seat) पर चुनाव के दौरान पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ काम करने का आरोप लगा है।

इसके बाद पार्टी दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।

अब कुछ नेताओं ने पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेतृत्व को मामले की जानकारी देते हुए मामले की जांच कराने और पार्टी से गद्दारी करने वाले नेताओं पर कार्रवाई की मांग की है।

इसी को लेकर पार्टी के खिलाफ काम करने वाले नेताओं का पुतला दहन किया गया है।

राजनीति से जुड़े सूत्रों की मानें तो इस मामले में पार्टी के एक बड़े नेता और एक राज्य मंत्री के साथ-साथ उनके प्रतिनिधि का नाम भी सामने आ रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply