Latest Newsझारखंडदेश के बड़े आदिवासी नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं...

देश के बड़े आदिवासी नेता के रूप में स्थापित हो चुके हैं हेमंत सोरेन, हेमलाल मुर्मू ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Hemlal Murmu Said: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू (Hemlal Murmu) ने कहा कि झारखंड विधानसभा से विश्वासमत हासिल करने के बाद हेमंत सोरेन (Hemant Soren) देश के बड़े आदिवासी नेता के रूप में स्थापित हुए हैं। यह विश्वास मत राज्य की जनता की जीत है।

उन्होंने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के गंदे विचारों के कारण मुख्यमंत्री Hemant Soren को अगला पांच माह तक कारावास में समय गुजारना पड़ा।

हाईकोर्ट के ED पर की गई कड़ी टिप्पणी के बाद वे जमानत पर बाहर आए। BJP को यह सोचना चाहिए कि हेमंत का अर्थ होता है सोना। सोना को जितना गलाया और तपाया जाएगा, वह उतना ही चमकेगा। हेमंत सोरेन उसी सोने की तरह चमक रहे हैं। अपने कार्यों से पहले और आगे भी राज्य को भी चमकाने का काम करेंगे।

मुर्मू मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के एक बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नसीब में केवल भाजपा की पालकी को ही ढोना लिखा है। मुख्यमंत्री का पद उनके नसीब में नहीं है। वे संताल या किसी भी आदिवासी क्षेत्र में जितना भी जोर लगा लें, उन्हें अब आदिवासी समाज अपनाने नहीं जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के विश्वास मत हासिल करने के दौरान चमरा लिंडा और लोबिन हेम्ब्रम का सरकार के पक्ष में किए वोट पर उन्होंने अपनी बातों को रखा। उनसे पूछा गया कि क्या पार्टी अब दोनों पर कार्रवाई नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि चमरा लिंडा को लेकर अभी जानकारी नहीं है, लेकिन लोबिन के खिलाफ सदस्यता समाप्त करने का केस गठन हो चुका है।

माना जा रहा है कि निलंबित विधायक चमरा लिंडा को पार्टी उपहार दे सकती है। उन्हें निलंबन मुक्त किया जा सकता है। हेमंत सोरेन की जमानत के खिलाफ ED के Supreme Court जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ED के पास अब कोई तर्क बचा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के न्याय पर पूरा भरोसा है। हेमंत सोरेन बेदाग थे और रहेगे। हफीजुल हसन के शपथ ग्रहण पर BJP के उठाए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उर्दू राज्य की द्वितीय भाषा है। ऐसे में उनके शपथ लेने में कोई परेशानी नहीं है।

spot_img

Latest articles

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में मोरन ईएलएफ और अन्य परियोजनाओं का आज करेंगे उद्घाटन

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे में मोरन...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

खबरें और भी हैं...

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी

जम्मू : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुलवामा में 2019 में आज...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम में मोरन ईएलएफ और अन्य परियोजनाओं का आज करेंगे उद्घाटन

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के अपने एक दिवसीय दौरे में मोरन...

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...