Homeझारखंडकांटाटोली फ्लाईओवर अगस्त के तीसरे हफ्ते में होगा चालू, उद्घाटन...

कांटाटोली फ्लाईओवर अगस्त के तीसरे हफ्ते में होगा चालू, उद्घाटन…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Kantatoli Flyover will be Operational in the Third week of August: मुख्यमंत्री के सचिव तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अरवा राजकमल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर JUDCO के वरीय पदाधिकारियों को आगामी अगस्त माह के तीसरे सप्ताह तक उद्घाटन करा कर आम जनता के आवागमन के लिए खोल देने का आदेश दिया गया है।

Kantatoli Flyover में बस एक ही स्पैन का काम बाकी रह गया है।

सचिव ने बताया कि यह Flyover Precast Segmental प्रणाली से बन रहा है। कुल 486 सेगमेंट में 471 सेगमेंट चढ़ गया है। शेष 15 सेगमेंट भी जल्द चढ़ जायेगा। 15 सेगमेंट का एक स्पैन होता है। 43 में 42 स्पैन का काम पूरा हो गया है।

सचिव ने फ्लाई ओवर पर ट्राफिक सिगनल के लिए सीमांकन का काम शुरू करने का भी निर्देश दिया। अरवा राजकमल बुधवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित सचिव कक्ष में विभाग के अधिकारियों, जुडको और स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक के साथ बैठक की।

बैठक के बाद सचिव अरवा राजकमल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर Smart City के महाप्रबंधक राकेश नंदकुलियार को अपोलो अस्पताल का शिलान्यास जल्द कराने का निर्देश दिया गया है। यह अस्पताल सुपर स्पेशिलियटी होगा। इसके अलावा स्मार्ट सिटी में फाइव स्टार होटल ताज ग्रुप के लिए आवंटित भूमि पर निर्माण एवं अन्य प्रक्रिया शुरू करने के लिए जल्द MMOU करने का निर्देश दिया गया है।

सचिव ने बताया कि Smart City में जितनी भी योग्य जमीन खाली है, उसकी नीलामी की प्रक्रिया जल्द शुरू कर आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा गया। साथ ही स्मार्ट सिटी के अंतर्गत आनेवाली भूमि से संबंधित HEC के साथ जो भी समस्या है उसका समाधान भी जल्द किया जाये। यदि जरूरत हो तो भूमि के आकार में बदलाव भी किया जा सकता है।

बैठक में नगर निकायों में रिक्त पदों को भरने और पद सृजन करने का भी निर्देश दिया गया। कई नगर निकायों में नगर आयुक्त का पद नहीं है, वहां उप नगर आयुक्त कार्य संभाल रहे हैं। उन नगर निकायों में नगर आयुक्त का पद सृजित किया जाये। साथ ही अपर नगर आयुक्त और Town Planner के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाये।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...