चाकू की नोक पर नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म, आरोपी फरार

दरिंदगी आदमी को कितना नीचे गिर सकती है इसका उदाहरण खूंटी ज्ञजिले के सोयको थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सामने आया है

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti Rape Case: दरिंदगी आदमी को कितना नीचे गिर सकती है इसका उदाहरण खूंटी ज्ञजिले के सोयको थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सामने आया है।

बताया जाता है कि यहां पड़ोसी- द्वारा धारदार हथियार का भय दिखाकर रात के समय 14 वर्षीय बच्ची को अपने घर ले जाकर दुष्कर्म (Rape) करने का मामला प्रकाश में आया है।

इस संबंध में महिला थाना में POCSO Act. के तहत बुधवार को केस दर्ज किया गया है। पीड़िता का चिकित्सकीय (Medical) जांच भी करायी गयी है। वहीं आरोपी जोहन पुर्ति फरार है।

पुलिस उसकी तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी (Raid) कर रही है। घटना मंगलवार रात की है।

पूरी रात उसके साथ करता रहा दुष्कर्म ..

जानकारी के अनुसार बच्ची अपने घर में सो रही थी। इसी बीच पड़ोसी जोहन पुर्ति उसके घर में प्रवेश कर गया। उसके हाथ में दौली था। उसने बच्ची को दौली के बल पर अगवा कर अपने घर ले गया और पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया।

सुबह आरोपी जोहन पुर्ति फरार हो गया। उसके बाद बच्ची घर आकर पूरी घटना की पूरी जानकारी अपने परिवार वालों को दी।

उसके बाद परिवार वाले बच्ची को लेकर सोयको थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें खूंटी महिला थाना भेजा। फिर मामला दर्ज हुआ।

TAGGED:
Share This Article