आभूषण व्यवसायी के हत्यारोपी का पोस्टर जारी, 50000 इनाम की घोषणा

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Poster of Jeweler’s Murderer Released: पुलिस ने शुक्रवार को आभूषण व्यवसायी राजेश पॉल की हत्या (Murder) के मुख्य आरोपित का पोस्टर जारी किया। इसके ऊपर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है।

DSP प्रकाश सोय ने बताया कि लगातार प्रयास के बावजूद अब तक राजेश पॉल के हत्यारे की पहचान नहीं हो पाई है। ऐसे में अब उसका Posters जारी किया गया है, ताकि उसकी पहचान की जा सके।

DSP ने बताया कि राजेश पॉल की हत्या में शामिल अपराधी के बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को 50 हजार का इनाम दिया जाएगा और उसकी पूरी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

DSP बताया कि अरविंद ज्वेलर्स में लूट कांड को अंजाम देने वाले आरोपितों की तलाश में रांची पुलिस ने अब तक दूसरे राज्यों में छापेमारी कर चुकी है लेकिन पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। अपराधी का CCTV फुटेज हासिल होने के बावजूद उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

उल्लेखनीय है कि सात जून, 2022 को रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र में स्थित अरविंद ज्वेलर्स को अपराधियों ने दिनदहाड़े लूटने का प्रयास किया था। घटना के वक़्त अरविंद ज्वेलर्स के मालिक और अपराधियों के बीच जमकर हाथापाई हुई थी।

इसके बाद अपराधियों ने अरविंद ज्वेलर्स (Arvind Jewelers) के मालिक राजेश पॉल को गोली मार दी थी। इससे राजेश की मौत हो गई थी। मौके पर अपराधियों के भागने के क्रम में हथियार गिर गया था। अपराधी हथियार छोड़ कर भाग गए थे।

Share This Article