जमशेदपुर में सब्जी बेचने वाले इस शख्स ने सलमान खान से मांगी रंगदारी, मुंबई पुलिस पहुंची ….

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Extortion to Salman Khan : बॉलीवुड स्टार Salman Khan से फोन पर पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने के मामले में मुंबई पुलिस Jamshedpur के मानगो के आजादनगर गौरा चौक के शेख होसेन को पकड़ने में जुटी है, मगर वह फरार है।

शेख होसेन रंगदारी मामले में शामिल है। उसने सलमान खान से रंगदारी मांगने से पहले बाबा सिद्दीकी को भी फोन पर धमकी दी थी‌।

साकची में बेचता था सब्जी

पुलिस के अनुसार, शेख होसेन मूल रूप से पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी का रहनेवाला है। पूर्व में वह साकची में सब्जी बेचता था। बीते एक वर्ष से वह शहर से गायब है।

रंगदारी मामले ने तूल पकड़ा, तो उसने मुंबई पुलिस को मैसेज कर अपनी गलती मानी है। उसने पुलिस को भेजे मैसेज में लिखा है कि उसने गलती से मैसेज कर दिया था।

स्पष्ट है कि जानकारी के अनुसार, सलमान को धमकी भरा मैसेज भेजने पर मुंबई पुलिस मोबाइल फोन नंबर के आधार पर जांच कर रही है।

शेख की तलाश में मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी में छापामारी की है, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सके। मुंबई पुलिस उसे पकड़ने के लिए अभी भी छापेमारी कर रही है।

Share This Article