BJP MP निशिकांत पर TMC सांसद महुआ ने की टिप्पणी, फिर बाबूलाल ने…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

MP Mahua Moitra Commented on Nishikant : झारखंड के गोड्डा से BJP सांसद निशिकांत दुबे अपनी टिप्पणियों के लिए बहुत मशहूर हैं। इसी तरह TMC सांसद महुआ मोइत्रा को भी समझा जा सकता है।

जानकारी के अनुसार टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर BJP नेता बाबूलाल मरांडी और मुहआ के बीच जंग छिड़ गई है।

महुआ की टिप्पणी को झारखंड से जोड़ते हुए बाबूलाल मरांडी ने प्रतिक्रिया दी तो Mahua Moitra सोशल मीडिया पर उनसे भी भिड़ गईं।

बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि महुआ मोइत्रा ने वरिष्ठ सांसद को लेकर अभद्र बात कही। ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ पैसे व गिफ्ट के लेन-देन के बदले संवेदनशील सूचनाएं पहुंचाने का खुलासा किया था।

बाबूलाल ने आगे लिखा कि वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि इस गंभीर अपराध के लिए उन्हें अबतक जेल क्यों नहीं भेजा गया। आगे इस अपराध के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की बात भी बाबूलाल ने कही।

उन्होंने यह भी लिखा कि इस तरह की भाषा से आपके चरित्र का पता चलता है। बाबूलाल ने निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी वजह से देश के सामने सच्चाई उभर कर आई।

पांच आदिवासी सीटें क्यों हार गए

बाबूलाल मरांडी के पोस्ट पर ही प्रतिक्रिया देते हुए Mahua Moitra ने आगे लिखा कि फर्जी डिग्री वाले को उसकी लड़ाई लड़ने दीजिए। वह आगे आपको अपमानित करने से जुड़ा केस करने की नसीहत दे सकते हैं। मुझसे उलझने में अपना वक्त बर्बाद न करें। इस बात पर सोचें कि आप झारखंड में पांच आदिवासी आरक्षित सीटें क्यों हार गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply