जुमार पुल स्थित BSNL स्टोर रूम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Massive Fire broke out in BSNL store room: रविवार को राजधानी रांची के जुमार पुल (Jumar Bridge) के समीप स्थित BSNL Office के स्टोर रूम में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुटे हैं। चार दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने में लगी हैं। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

आग की लपटें काफी तेजी से फैल रही हैं। इस कारण उन्हें भी आग बुझाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार होने की वजह से BSNL Office में अधिकारी नहीं हैं। कुछ कर्मी थे। वे धुआं उठते ही बाहर निकल गए। परिसर में झाड़ियां व पेड़-पौधे होने के कारण आग तेजी से फैल रही है।

चार दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। दमकलकर्मी (Fireman) आग बुझाने में जुटे हैं। स्थानीय लोग भी उनका सहयोग कर रहे हैं।

Share This Article