झारखंड

रांची पुलिस सम्राट गिरोह के सरगना जयनाथ साहू को रिमांड पर लेगी

रांची: सम्राट गिरोह के सुप्रीमो जयनाथ साहू (Supremo jaynath sahu) को रांची पुलिस रिमांड पर लेगी। एसएसपी किशोर कौशल (SSP Kishor Kaushal) ने मंगलवार को बताया कि जल्द ही जयनाथ साहू को रिमांड पर लिया जाएगा।

इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है । सात दिनों के लिए रिमांड की मांग की गई है। अदालत से रिमांड मिलने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

इससे पूर्व रांची सिविल कोर्ट में सम्राट गिरोह के सुप्रीमो जयनाथ साहू ने जज कमलेश बेहरा (Judge Kamlesh Behera) की अदालत में साहू ने सरेंडर किया था।

साहू रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा में आतंक का पर्याय बना हुआ था। इस गिरोह के खिलाफ चार जिलों में व्यवसायियों की हत्या और अपहरण के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। साहू मूल रूप से रांची जिला के लापुंग का रहने वाला है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड जब बना था तब खूंटी के इलाके में सम्राट गिरोह (Emperor gang) की तूती बोलती थी। उस दौरान कर्रा और लापुंग के इलाके में सम्राट गिरोह काफी सक्रिय था।

दोनों समूहों में खूनी भिड़ंत की कई घटनाएं हुईं

सम्राट गिरोह के खिलाफ पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप ने साल 2000 में लड़ाई का बिगुल फूंका और झारखंड लिबरेशन टाइगर (जेएलटी) का गठन किया।

स्थानीय लोगों ने दिनेश का समर्थन किया और साल 2001 के आसपास औपचारिक रूप से झारखंड लिबरेशन टाइगर के रूप में सम्राट गिरोह के खिलाफ एक नया दस्ता खड़ा हो गया।

दोनों समूहों में खूनी भिड़ंत की कई घटनाएं हुईं। साथियों के मारे जाने से सम्राट गिरोह कमजोर होता गया और दिनेश गोप और जेएलटी के रूप में एक नये गिरोह का उदय हुआ, जो आने वाले समय में पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन (PLFI extremist organization) के नाम से झारखंड की पुलिस व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker