Latest Newsक्राइमरांची पुलिस को अल्ताफ के हत्यारों का अबतक नहीं मिला कोई सुराग!

रांची पुलिस को अल्ताफ के हत्यारों का अबतक नहीं मिला कोई सुराग!

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: डोरंडा थाना क्षेत्र के हिनू में फन सिनेमा के समीप मारे गए जमीन कारोबारी अल्ताफ के हत्यारों के बारे में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। रांची पुलिस सीसीटीवी के सहारे अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

मृतक के दोस्त ने रिजवान नाम के व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार रिजवान की पत्नी वार्ड पार्षद है। मामले में पुलिस अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

इस मामले में वार्ड पार्षद जमीला खातून ने कहा कि मेरे पति मोहम्मद रिजवान निर्दोष हैं और इस मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए।

जमीन कारोबारी अल्ताफ अंसारी की हत्या को सुलझाने के लिए सिटी एसपी सौरभ के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया है।

टीम में डोरंडा थाना प्रभारी सहित कई पदाधिकारी हैं। डोरंडा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। अब तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है।

दूसरी ओर अल्ताफ अंसारी के शव को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया। जिसके बाद गुरुवार को डोरंडा में अल्ताफ अंसारी को मिट्टी दी गयी।

मृतक के छोटे भाई ने कहा कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपितो को गिरफ्तार करे। अगर पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती है तो लोगों की भरोसा पुलिस पर से उठ जाएगा।

बताया गया कि मोहम्मद रिजवान और अल्ताफ अंसारी के बीच एक 25 डिसमिल जमीन को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था।

उस जमीन की कीमत लगभग चार करोड़ बताई जा रही है। उसी जमीन की वर्चस्व को लेकर दोनों के बीच दस दिन पहले मारपीट की घटना हुई थी। मामला डोरंडा थाने भी गया था।

उल्लेखनीय है कि बीते बुधवार को दिनदहाड़े अल्ताफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

spot_img

Latest articles

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने लिया संन्यास, 15 साल के करियर पर लगाया विराम

न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट को बड़ा झटका लगा है। दिग्गज बल्लेबाज़ लॉरेन डाउन ने क्रिकेट...

Jharkhand Weather: अगले सप्ताह फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 24 फरवरी को बारिश के आसार

रांची: झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। दोपहर के वक्त धूप इतनी...

संविधान की मूल भावना की पक्षधर रही है कांग्रेस : केशव महतो कमलेश

ज्योति सिंह माथारू और सोकपाल सिंह के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोगों ने...

विधानसभा के दूसरे दिन सरना धर्म कोड को लेकर गरमाई सियासत, हेमलाल मुर्मू का केंद्र पर तीखा हमला, BJP-JMM आमने-सामने

रांची: झारखंड में एकबार फिर से सरना धर्म कोड को लेकर सियासत गरमाई है।...

खबरें और भी हैं...