RANCHI : शांतिपूर्ण तरीके से चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जिला प्रशासन और नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार को कांके डैम के नवासोसो में चलाया गया।

रातू अंचल के इस क्षेत्र में प्रशासन और निगम ने 11 निर्माणों को अवैध चिह्नित किया था। अतिक्रमण लिस्ट में केवल छोटे मकान शामिल थे।

सोमवार को काफी शांतिपूर्ण तरीके से नवासोसो से अतिक्रमण हटाया गया। इसमें से छह घर पूरी तरह से अतिक्रमित भूमि पर थे। इन पर प्रशासन का जेसीबी चला।

इसमें से चार घर ऐसे थे, जिनके कुछ हिस्से ही डैम के कैचमेंट एरिया में आ रहा था।

इसका पहले ही नापी कर लिया गया था और सोमवार को प्रशासन ने इसे गिरा दिया। जबकि एक घर ने कोर्ट से स्टे ऑर्डर लिया था। इस कारण उसे नहीं तोड़ा गया।

जिला प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने पहुंचे रातू सीओ ने इस शांतिपूर्ण अतिक्रमण हटाओ अभियान को अपने जीवन की एक बहुत बड़ी उपलब्धि बताई।

उन्होंने कहा कि जिस दिन से अभियान की शुरुआत हुई है। हर जगह पर लोगों ने विरोध किया है। इसके बाद अतिक्रमण कार्य रोक दिया गया। हमने चिह्नित किए गए सभी अतिक्रमणकारियों को पिछले दो महीने में तीन नोटिस दिया। बीते शनिवार को इलाके में एनाउंसमेंट करवा खुद घरों को खाली करने का निर्देश दिया था।

इसके बाद बिना किसी विरोध के लोगों ने घर खाली कर दिया। थोड़े ही समय में हमने कैचमेंट एरिया को अतिक्रमण मुक्त करा लिया।

लोगों का कहना था कि सरकार को कम से कम बारिश के मौसम में उन्हें नहीं हटाना चाहिए था।

बड़ी मुश्किल से हमने पैसे जमा कर रहने के लिए घर बनाया था। ये बड़े घरों और बिल्डिंग में रहने वालों को नहीं समझ आएगा।

सरकार को हमें हटाने के लिए तभी सोचना चाहिए था, जब हम यहां घर बना रहे थे।

Share This Article