रांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान में बहुत जल्द देखने को मिलेगा जेब्रा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान में अगले माह तक जेब्रा लाया जाएगा। जेब्रा अलीपुर जू कोलकाता से लाया जा रहा है।

प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि आधिकारिक स्वीकृति के लिए कागजात केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण में भेज दिया गया है।

स्वीकृति मिलते ही कोलकाता से जेब्रा का जोड़ा को लाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगा। जेब्रा के बदले में बिरसा जू से एक जोड़ा हिमालयन भालू और एक जोड़ा देशी भालू अलीपुर जू को दिया जाएगा।

बिरसा जैविक उद्यान पूरी तरह से प्राकृतिक वातावरण में विकसित किया गया है

बताया गया कि ओरमांझी स्थित बिरसा जू में अभी चार शेर, दस बाघ और आठ तेंदुआ सहित कुल वन्य प्राणियों की संख्या 1498 है।

दो शेर और दो शेरनी, तीन नर बाघ और चार मादा बाघ के अलावा बाघों के तीन मादा बच्चे भी हैं। आठ तेंदुओं में पांच नर और तीन मादा हैं। रेंजर प्रमोद कुमार ने बताया कि जल्द ही जेब्रा लाया जायेगा। जेब्रा अलीपुर जू कोलकाता से लाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि भगवान बिरसा जैविक उद्यान पूरी तरह से प्राकृतिक वातावरण में विकसित किया गया है।

Share This Article