रांची में स्कूल से मिले तीन कोरोना पॉजिटिव छात्रों में से दो को मिली छुट्टी, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 106

Digital News
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या फिर 100 पार कर गई।

रांची में 41 दिन बाद सोमवार को सक्रिय मरीजों की संख्या 106 रही। बीते पांच दिनों से रोज 10 से अधिक मरीज मिल रहे हैं।

मरीजों को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। सभी मरीजों को ट्रेस कर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सिविल सर्जन डॉ विनोद ने बताया कि 90 फीसदी मामलों में ट्रेवल का इतिहास है।

वहीं सदर अस्प्ताल के उपाधीक्षक डॉ एसएस मंडल ने बताया कि वर्तमान में सदर अस्पताल आठ मरीज भर्ती हैं।

इनमें से पांच आईसीयू में हैं। शुक्रवार को मारवाड़ी स्कूल से मिले तीन छात्रों में दो को छुट्टी दे दी गयी है।

डॉ. मंडल ने बताया कि राज्य में एक बार फिर संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जो चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि यह मौसम वायरल फीवर का है। इस वजह से मरीज अधिक मिल रहे हैं।

झारखंड के 15 जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं

झारखंड के 15 जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। न ही राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत हुई है।

मंगलवार को बताया गया कि कोरोना से 13 लोग स्वस्थ हुए। इसके विपरीत मंगलवार सुबह तक कोरोना के 35 नए केस मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 11, देवघर से एक, धनबाद से तीन, गुमला से एक, जामताड़ा से 11, लोहरदगा से तीन, पलामू से एक, रामगढ़ से दो और साहेबगंज से दो मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 347620 गया है। जबकि अबतक 12475624 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 236 सक्रिय केस हैं।

जबकि राज्य में कोरोना के 342253 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5131 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.45 प्रतिशत है।

दूसरी ओर जहां राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 नए मरीज मिले है।

जबकि जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 106 है। सात मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अबतक कुल 85504 पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें 83810 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Share This Article