झारखंड

झारखंड : गर्मी और हीटवेव की वजह से बदला स्कूलों का समय, पारा 43 डिग्री पार

झारखंड में लगातार तापमान (Temperature) बढ़ता जा रहा है। सूर्य देवता आग उगल रहे हैं। कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है।

Jharkhand School Time Table Change: झारखंड में लगातार तापमान (Temperature) बढ़ता जा रहा है। सूर्य देवता आग उगल रहे हैं। कई जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है।

कई जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। रांची मौसम केंद्र (Ranchi Weather Center) के अनुसार आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा।

कई जिलों में दो से तीन डिग्री सेल्सियस के तापमान में वृद्धि की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 19 से 21 अप्रैल तक कोल्हान प्रमंडल में लू का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम केंद्र के अनुसार संथाल परगना में 20 से 21 अप्रैल तक हीट वेब चलेगी। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में दर्ज किया गया है।

सरायकेला में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस Bokaro थर्मल में दर्ज किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम 36.8 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बढ़ते तापमान को देखते हुए कई निजी स्कूलों ने समय सारिणी में बदलाव शुरू कर दिया गया है। कई स्कूलों ने सुबह स्कूल पहुंचने और दोपहर छुट्टी के समय में बदलाव किया है। वहीं, कई स्कूल अगले सप्ताह से टाइमिंग में जल्द ही बदलाव करेंगे।

DAV आलोक, DAV पब्लिक स्कूल, DAV बरियातू, JVM श्यामली, Oxford Public School, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रॉयल्स बड पब्लिक स्कूल और कैराली स्कूल ने पहले ही सुबह के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। DAV बरियातू में सुबह 8 बजे से कक्षाओं का संचालन होता था।

अब 7.30 कर दिया गया है। DAV आलोक में 8.10 की बजाए सुबह 7 बजे से कक्षाएं चल रही हैं। इसी तरह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में 7.40 की बजाय 7 बजे से, JVM श्यामली में 8 बजे की बजाय 7 बजे से और Oxford Public School में 8 की जगह अब सुबह 6 बजे से कक्षाओं का संचालन हो रहा है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker