Latest Newsक्राइमबोकारो में लापता दो युवकों का शव बंद खदान से बरामद, जांच...

बोकारो में लापता दो युवकों का शव बंद खदान से बरामद, जांच कर रही पुलिस

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: महुआटांड थाना क्षेत्र स्थित बंद पड़ी खदान से पुलिस ने दो आदिवासी युवकों का शव बरामद किया गया है।

दोनों युवकों की पहचान महावीर मरांडी और प्रदीप हांसदा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार प्रदीप और महावीर रविवार की शाम से घर से लापता थे। परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला।

इसी क्रम में सोमवार को स्थानीय लोगों ने गिधनिया खदान में दो युवकों का शव देखा, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी।

इसके बाद शव को फेंका गया है

शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि युवकों की हत्या कर लाश को गिधनिया की बंद पड़ी खदान में फेंक दिया गया हो।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे महुआटांड थाना प्रभारी विवेक तिवारी ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट भेज दिया गया है।

उन्होंने कहा कि लोगों का कहना है कि एक युवक के सिर के पास चोट के निशान हैं। परिजन दावा कर रहे हैं कि दोनों युवकों की हत्या की गई है।

इसके बाद शव को फेंका गया है। इस संबंध में पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि दोनों युवकों की मौत के मामले की त्वरित जांच कर घटना में संलिप्त लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...