खूंटी में सामान्य प्रेक्षक ने किया स्ट्रांग रूम और मतपेटिका कोषांग का निरीक्षण

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन (आम) 2022 को लेकर सोमवार को सामान्य प्रेक्षक शेखर जमुआर ने स्ट्रांग रूम और मतपेटिका कोषांग का निरीक्षण किया।

मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, रांची द्वारा जिले के लिए शेखर जमुआर, संयुक्त सचिव खान एवं भूतत्व विभाग, झारखण्ड, रांची को सामान्य प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है।

मौके पर सामान्य प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम में की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली और रौशनी और सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था आदि को लेकर जरूरी निर्देश दिये।

जरूरी तैयारी का दिया निर्देश

उन्होंने जिले के अधिकारियों से वाहनों के प्रवेश और निकासी आदि के संबंध में भी जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में विभिन्न कमरों का जायजा लिया।

कमरे के मैपिंग के अनुसार चिह्नित स्ट्रांग रूम (वज्र गृह) में कितने बक्से रखे जायेंगे, प्रखंड वार मतदान बूथों की संख्या आदि की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली और जरूरी तैयारी का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त मतपेटिका कोषांग का निरीक्षण कर मतपेटिकाओं की संख्या, प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध करायी गयी मतपेटिकाओं की संख्या और रिजर्व मतपेटिकाओं की संख्या सम्बन्धी जानकारी ली।

Share This Article