रांची बाल सुधार गृह में मारपीट, तीन बाल कैदी घायल, प्राथमिकी दर्ज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में सोमवार देर शाम दो गुटों में वर्चस्व के लिए हुई मारपीट में तीन बाल कैदी घायल हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को प्राथमिक दर्ज की है।

पुलिस के मुताबिक सोमवार देर शाम एक गुट के बाल कैदियों ने दूसरे गुट के कैदियों से कुछ सामान की मांग की थी। दूसरे गुट के कैदियों ने सामान देने से इंकार कर दिया। इसके बाद विवाद शुरू हो गया।

दोनों गुटों की ओर से कुर्सी, टेबल और लाठी डंडे चलने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद तीन थानों सदर थाना, खेलगांव थाना और मेसरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद मामला शांत हुआ।

इस मामले में आज प्राथमिकी दर्ज की गई है

बताया गया है कि इस बार वर्चस्व के लिए दोनों गुट भिड़ गए। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों के लिए उन्हें कैदियों को रोक पाना मुश्किल था। थाना प्रभारी ने बताया कि यह वारदात सोमवार देर शाम को हुई थी।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में आज प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व 22 फरवरी को सुबह में बंदियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसमें कई कैदी गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इन्हें रिम्स भेजा गया था। इसके बाद कुछ बाल बंदियों को दूसरे रिमांड होम में शिफ्ट किया गया था।

Share This Article