झारखंड : दो पुलिसकर्मी निलंबित, काम में लापरवाही बरतने का आरोप

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: बाल संप्रेषण गृह से दो किशोर बंदी भाग भागने में सफल हो गये थे लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़कर फिर से बाल सुधार गृह भेज दिया।

चोरी के कांड केरसई से पकड़े गये में दो नाबालिग बंदी को बाल संप्रेषण गृह में रखा गया था। लेकिन दोनों नाबालिग दो दिन पहले भाग निकले थे।

सिमडेगा जिला पुलिस व कुरडेग थाना प्रभारी एवं उनकी पुलिस टीम ने भागे दोनों के दोनों किशोर बंदी को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों को बाल संप्रेषण गृह में भेज दिया गया।

बंदी निगरानी ड्यूटी में बरती गयी लापरवाही के कारण प्रतिनियुक्त दो पुलिसकर्मी मनोज कुमार दास एवं हवलदार मोको खलखो को एसपी डॉ शम्स तबरेज ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

इसके लिए कुरडेग पुलिस टीम की सराहनीय कार्य के लियो कुरडेग थाना प्रभारी एवं उनकी पुलिस टीम को नगद राशि से पुरस्कृत भी किया गया।

सिमडेगा में सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार

इधर कोलेबिरा पुलिस टीम ने 17 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कोलेबिरा थाना के कोकाधरा जंगल में किनबिरा निवासी एक 17 वर्षीया नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने दूष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

घटना को लेकर थाना में मामला दर्ज होने के बाद कोलेबिरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी दुष्कर्मियों को दशाटोली जंगल से दूष्कर्म के आरोपी रोहित बड़ाईक एवं संदीप बड़ाईक गिरफ्तर किया गया, जबकि कांसबहाल खमनटांड़ जंगल से एक आरोपी शैलेश बड़ाईक को गिरफ्तार किया गया।

दुष्कर्म की घटना में उपयोग किये गये बाईक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। कोलेबिरा थाना कांड संख्या 55/2021, 17 अक्टूबर, धारा 376 (डी0)/506 भा0द0वि0 एवं 4/6/8 पोक्सो ऐक्ट के तहत दर्ज किया गया। गिरफ्तार किये गये एक आरोपी दूष्कर्म की शिकार नाबालिग का चचेरा भाई भी है।

एसपी डॉ शम्स तबरेज ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार करने पर कोलेबिरा थाना प्रभारी व उनकी टीम को पुरस्कृत किया गया।

Share This Article