झारखंड

झारखंड : पत्नी ने पति का ब्लेड से काटा प्राइवेट पार्ट, झाड़ियों में फेंका

मेदिनीनगर: जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र निवासी सुनील भुईंया (30) का प्राइवेट पार्ट (private part) उसकी पत्नी ने काट कर गायब कर दिया।

इस मामले में रामगढ़ पुलिस (Ramgarh Police) ने सुनील की पत्नी मनीता को गिरफ्तार कर लिया है।

मनीता और उसके प्रेमी सतेंद्र कुमार रवि के खिलाफ सुनील भुईंया ने केस दर्ज कराया है।

ब्वाय फ्रेंड के साथ मिलकर की प्लानिंग

पति का प्राइवेट पार्ट काटने के लिए मनीता ने ब्वाय फ्रेंड (Boy friend) के साथ मिलकर प्लानिंग की थी। मनीता का प्रेम संबंध उसके मायके गढ़वा ज़िला के रंका थाना क्षेत्र के चुटरू गांव के ही सतेंद्र के साथ है। पूरे घटना के दौरान सतेंद्र फोन पर मनीता को गाइड करता रहा।

प्राइवेट पार्ट काटने के पहले मनीता ने पति को सम्बन्ध बनाने के लिए उकसाया

घटना वाले दिन दोनों प्रेमी-प्रेमिका के बीच एक हज़ार मिनट फोन पर बातचीत हुई है।17 जून की रात प्राइवेट पार्ट काटने के पहले मनीता ने पति को सम्बन्ध बनाने के लिए उकसाया।

उसे उत्तेजक दवा के बहाने बेहोश करने की दवा खिलाई। जब सुनील बेहोश हो गया तब उसके प्राइवेट पार्ट को सुन्न करने के लिए इंजेक्शन (injection) लगाया। फिर ब्लेड से काटकर घर से थोड़ी दूर झाड़ियों में फेंक दिया।

इस बाबत रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय ने बताया कि पत्नी ने ही घटना को अंजाम दिया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह सारा कुछ उसने अपने प्रेमी के बहकावे में किया है। पुलिस (Police) मामले में अन्य बिंदुओं पर भी अनुसंधान कर रही है। मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन से भी अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker