झारखंड : गुरुद्वारा के पास शराब पी रहे थे युवक, मना करने पर किया लाठी और डंडे से हमला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा गुरुद्वारा (Sarjamda Gurudwara) के पास 31 दिसंबर की रात कुछ युवक शराब पी रहे थे। शराब पीने से मना करने पर युवकों ने काफी गाली गलौज किया।

आज उस घटना के 2 दिन बाद युवकों ने जगप्रीत सिंह पर रॉड, लाठी और डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया।

घटना में जगदीश के सिर पर गंभीर चोटें आयी है और उसे इलाज के लिये खासमहल के सदर स्पताल (Sadar Hospital) में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पाकर परसुडीह पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायल से मामले की जानकारी ली।

धारदार हथियार से किया हमला

जगप्रीत का कहना है कि विवेक बेहरा और सानु बेहरा के साथ 31 दिसंबर की रात 11 बजे ही विवाद हुआ था।

आज सोमवार को दोनों ने उसे घर के पास ही रास्ते में रोक लिया और धारदार हथियार (Edged weapon) से हमला कर दिया। इसके पहले गाली-गलौज की गयी थी।

उसने शराब (Wine) पीने का विरोध किया था। उसी का बदला दो दिनों के बाद आरोपियों ने लिया। वहीं परसुडीह पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article